KING JAMES BIBLEखोजें

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019

भजन संहिता 124

सभी · भजन संहिताखोजें

1इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,

2यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,

3तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते , जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,

4हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;

5उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।

6धन्य है यहोवा, जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया!

7हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया ; जाल फट गया और हम बच निकले!

8यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।

Sources and attribution